18 को उड़ाने बढ़ाएगी एयर इंडिया

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने रविवार को आईएएनएस से कहा कि यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा, "हम यात्रियों को होने वाली असुविधा कम करना चाहेंगे।"
इंडिगो हड़ताल में नहीं शामिल
उल्लेखनीय है कि निजी विमानन कंपनियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार पर बनाने के लिए 18 अगस्त को अपनी सभी सेवाएं रद्द करने की घोषणा की है। हालांकि निजी कंपनियों में से एक इंडिगो ने प्रस्तावित हड़ताल में शामिल नहीं होने की घोषणा की है।
इंडिगो ने अन्य विमानन सेवा प्रदाता कंपनियों से उड़ाने रद्द करने के बजाए सरकार से बातचीत करने की अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications