कुपवाड़ा मुठभेड़ में 4 आतंकवादी ढेर

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घाटी में आतंकवादियों के छुपे होने की खबर मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
खोबबीन के दौरान मिले आतंकी
अधिकारी ने बताया, "हमारी खोजबीन चल रही थी, तभी छुपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। हमने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चार आतंकवादी मारे गए हैं। खोजबीन का काम अब भी जारी है।"
शनिवार को घाटी में सुरक्षाबलों के दो जवान आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में शहीद हो गए थे। इस घटना में एक सुरक्षाकर्मी घायल भी हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications