झारखंड में सूखे के लिए भाजपा की विशेष पैकेज की मांग
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रघुबर दास ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "राज्य के सभी जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। केंद्र सरकार को राज्य के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। राज्य में किसानों की स्थिति बहुत दयनीय है और नवनियुक्त राज्यपाल झूठी घोषणाएं कर जनता को मूर्ख बना रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "झारखंड में राष्ट्रपति शासन है। सरकारी तंत्र की तरफ से लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस प्रयास नहीं हो रहे हैं। राज्यपाल के. शंकरनारायणन लोगों को राहत देने की बजाए झूठे और लंबे चौड़े वादे करके उन्हें मूर्ख बना रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने शनिवार को राज्य के सभी 24 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया था और कहा था कि राज्य भर में सार्वजनिक वितरण के लिए 12,500 नई दुकानें खोली जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications