पेंसिल नहीं दिलाने पर 10 वर्षीय बालक ने फांसी लगाई

लखनऊ, 2 अगस्त(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में घर वालों द्वारा पेंसिल नहीं दिलाने से क्षुब्ध कक्षा पांच में पढ़ने वाले एक बालक ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली।

जिले के पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण रंजन सिंह ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि घटना अतरौली कस्बे के टेड़ीनाम मुहल्ले की है, जहां शनिवार को कुंवरपाल सिंह के 10 वर्षीय पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि बालक कस्बे के चंद्र बाल विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। शनिवार को कक्षा में उसके सहपाठी नई पेंसिलें लेकर आये थे। घर लौटकर उसने अपने परिजनों से नई पेंसिल खरीदने की जिद करते हुए पांच रुपये मांगे। घरवालों ने नई पेंसिल दिलाने से इंकार कर दिया और उसे डांट दिया। डांट से क्षुब्ध होकर वह अपने कमरे में गया और कमरे में बंधे पाइप में अंगोछा बांधकर फंदे पर झ्झूल गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+