उत्पादों की ज्यादा कीमत पर डेल इंडिया को नोटिस
शालीमार बाग में एक उपभोक्ता अदालत ने इस सप्ताह के शुरू में डेल इंडिया को नोटिस जारी किया। अदालत ने कंपनी को 21 दिसंबर तक नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है और उसी दिन इस मामले की अगली सुनवाई होगी।
'आर्चर सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड' की ओर से वकील अंकुर रहेजा ने याचिका दायर की थी जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने डेल इंडिया को नोटिस जारी किया। याचिका में आरोप लगाया गया कि डेल इंस्पायरॉन 6400 लैपटॉप 69,164 रुपये में खरीदा गया था लेकिन यह खराब निकला। कंपनी इस लैपटॉप को बदलने के लिए भी नहीं तैयार थी।
कंपनी के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि डेल अपने उत्पादों के लिए अधिकतम विक्रय मूल (एमआरपी) से ज्यादा कीमत वसूल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications