पंजाब उपचुनावों में जीत को आश्वस्त हैं अकाली
प्रदेश की खनुवान, जलालाबाद और बानूर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। आकली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार हैं।
सुखबीर ने जिरकपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मैं अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हूं। यही नहीं हम अन्य दोनों उपचुनाव भी जीतेंगे। हमने महसूस किया है कि कांग्रेस के नेता पंजाब की जनता का भरोसा खो चुके हैं।"
ज्ञात हो कि सुखबीर को गत एक जुलाई को राज्य के उपमुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था क्योंकि वह छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होने की संवैधानिक अनिवार्यता को पूरा नहीं कर सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications