चीनी अर्थव्यवस्था की विकास दर 8 फीसदी से अधिक रहने की उम्मीद
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर नौ प्रतिशत और चौथी तिमाही में 9.8 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के अनुसार ठोस घरेलू निवेश और उपभोग से पूरे वर्ष के दौरान आठ प्रतिशत से अधिक की विकास दर हासिल हो जाएगी।
दूसरी छमाही में आधारभूत संरचना के विकास, रियल स्टेट और औद्योगिक क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा।
वैश्विक मंदी के कारण चीन का आर्थिक विकास धीमा हुआ है। दूसरी तिमाही में चीन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पहली तिमाही में यह 6.1 प्रतिशत थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications