दिल्ली में सड़क धंसी, 2 घायल
डिफेंस कालोनी और लाजपत नगर के बीच बने बीआरटी कोरिडोर की सड़क शनिवार को धंस गई। हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार अमित और संतोष घायल हो गए।
इन दोनों को अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों अचेत हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है। सड़क शनिवार देर रात दो बजे के आसपास धंस गई। सड़क की मरम्मत के लिए यातायात को बंद कर दिया गया है। यातयात को व्यवस्थित किया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications