सियासी साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा है : बूटा (लीड-1)

बूटा सिंह ने रविवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "सीबीआई शिकायतकर्ता का समर्थन कर रही है। वह जांच एजेंसी की भूमिका का निर्वाह भी नहीं कर रही है। वह मुझे और मेरे बेटे को प्रताड़ित कर रही है।"

इस बीच सीबीआई के निदेशक अश्विनी सिंह ने कहा, "इस मामले की जांच चल रही है। हमने अभी तक यह फैसला नहीं किया है कि इस मामले में बूटा सिंह से पूछताछ की जाएगी कि नहीं लेकिन हम कानून के दायरे में अपना काम करेंगे।"

बूटा ने यह आरोप भी लगाया उन्हें राजनीतिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि उन्होंने किसी राजनीतिक दल का नाम लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, "उचित समय पर मैं इसका खुलासा करूंगा।"

उन्होंने कहा, "मैं इस मामले की जांच में हर स्तर पर सीबीआई की मदद करने को तैयार हूं लेकिन तभी जब वह उपयुक्त तरीके से जांच को आगे बढ़ाएगी।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मैंने इस पूरे मामले से अवगत करा दिया है। मैं जल्द ही उनसे मिलने का समय मांगूगा। हालांकि प्रधानमंत्री ने मेरी चिंताओं पर सकारात्मक जवाब दिया और पूरे मामले की विस्तार से जानकारी देने को कहा है।"

कांग्रेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए बूटा ने कहा, "मुझे कांग्रेस पर पूरा भरोसा है। बतौर निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का मेरा फैसला पार्टी की आचार संहिता के दायरे में नहीं आता। मुझे इसका खेद है।"

सीबीआई के उन दावों को भी बूटा ने खारिज किया कि शिकायतकर्ता के साथ उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा, "जांच एजेंसी जिस वक्त शिकायतकर्ता से मेरी मुलाकात होने का दावा कर रही है उस वक्त तो मैं दौरे पर था।"

स्वीटी सिंह के आवास से बरामद हुए पिस्तौलों के बारे में बूटा सिंह ने कहा, "मेरा बेटा शूटिंग में चैम्पियन रहा है। इसलिए सभी पिस्तौल लाइसेंसी हैं लेकिन ये सभी लाइसेंस कहा हैं, यह मेरा बेटा ही बता सकता है।"

अपने पद से इस्तीफा देने से इंकार करते हुए बूटा ने कहा, "मैं एक संवैधानिक पद पर हूं। मैं क्यों इस्तीफा दूं। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि क्यों मेरा इस्तीफा मांगा जा रहा है। रही बात बेटे की स्वीकारोक्ति की तो उसने दबाव में ऐसा किया है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या आपके ऊपर इस्तीफे का दबाव है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मेरे ऊपर इस्तीफे का कोई दबाव नहीं है। सिर्फ मीडिया दबाव बना रही है। जब मुझसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा तो उचित मंच पर मैं अपनी सफाई दूंगा।"

बूटा सिंह ने सीबीआई पर यह आरोप भी लगाया कि जिस शिकायतकर्ता के कहने पर वह कार्रवाई कर रही है उसके ऊपर 12 विभिन्न तरह के मामले दर्ज हैं।

उल्लेखनीय है कि स्वीटी सिंह को नई दिल्ली में विगत गुरुवार को कथित तौर पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था। बाद में उन्हें मुंबई ले जाया गया था जहां सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीबीआई की छापेमारी में दिल्ली स्थित उसके निवास से गैर लाइसेंसी हथियार भी बरामद हुए। स्वीटी फिलहाल पांच अगस्त तक पुलिस हिरासत में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+