Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

श्रीनगर में लाल चौक के पास गोलीबारी

Lal Chowk, Srinagar
श्रीनगर। जम्‍मू-कश्‍मीर की राजधानी श्रीनगर के भीड़-भाड़ व हाई सिक्‍योरिटी वाले इलाके लाल चौक के पास शनिवार सुबह अचानक आतंकवादियों ने धावा बोलते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों ने खासतौर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को निशाना बनाया। गोलीबारी में एक जवान शहीद भी हो गया।

अफरातफरी, भाग निकले आतंकवादी

यह घटना लाल चौक से आधा किलोमीटर दूर स्थित रीगल चौक पर हुई। सुबह भरे बाजार में आतंकवादियों ने अर्धसैनिक बलों को निशान बनाया। गोलीबारी की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। इस कारण है कि गोलीबारी को अंजाम देने वाले आतंकवादी भागने में सफल रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। शहर में गहन चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+