बागमती का तटबंध टूटा, मुख्यमंत्री ने जांच दल भेजा (लीड-1)
जांच दल में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव, दोनों विभागों के मंत्री तथा राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) के पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक यह जांच दल शुक्रवार को सीतामढ़ी के रूनीसैदपुर प्रखंड में बागमती नदी के तटबंध की जांच करेगा। उन्होंने बताया कि प्रभावित गांवों में एनडीआरएफ की एक बटालियन भी भेजी जा रही है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि तटबंध कट जाने के कारण रूनीसैदपुर प्रखंड के 12 गांवों में पानी प्रवेश कर गया है, जबकि कुछ गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।
इधर, मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड में लखनदेई नदी के तटबंध में दरार आ गई है, जिससे मोहनपुर, शहनौली, डुमरी, खंगूरा, धोबौली बकुची आदि गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है। जिलाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि बकुची कृषि फॉर्म के समीप तटबंध में दरार की मरम्मत कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications