बूटा सिंह के घर छापा, पिस्तौलें जब्त

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने के अनुरोध पर बताया, "स्वीटी सिंह से पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम शनिवार को दक्षिण दिल्ली में उनके आवास पर पहुंची। तलाशी के दौरान तीन गैर-लाइसेंसी पिस्तौले और कारतूस बरामद किए गए।"
5 अगस्त तक पुलिस हिरासत में स्वीटी
स्वीटी सिंह को नासिक के एक कांट्रेक्टर से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेते समय शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद मुंबई की एक अदालत ने उन्हें पांच अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
सीबीआई के एक अधिकारी ने इससे पहले मुंबई में कहा था सरबजोत सिंह के खिलाफ भ्रष्टचार के आरोपों के संबंध में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बूटा सिंह से भी पूछताछ की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications