नक्सलियों की बैठक में गए तो मिली मौत

राज्य के पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन ने संवाददाताओं को बताया, "सूचना मिली है कि नक्सली जनजातीय परिवार को अपनी जनसभा में शामिल होने का दबाव डाल रहे थे। जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो नक्सलियों ने परिवार के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी और अन्य सदस्यों की पिटाई की।"
परिवार के सदस्य लापता
उन्होंने बताया कि जनजातीय परिवार के पांच-छह सदस्यों के लापता होने की खबर है और सरगुजा के पुलिस महानिरीक्षक आर.सी.पटेल के नेतृत्व में एक पुलिस दल सच्चाई का पता लगाने के लिए शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंच गया।
पहाड़ी कोरबा जनजातीय समुदाय के सदस्य गुफाओं या अन्य मानव बस्तियों से दूर पहाड़ी चोटियों पर निवास करते हैं। यह जनजातीय समुदाय विलुप्त होने के कगार पर है और राज्य में इसकी अनुमानित आबादी केवल 30,000 है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications