बुन्देलखण्ड के मुद्दे पर शिवराज ने मायावती से हाथ मिलाया
भोपाल, 31 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुन्देलखण्ड के मुद्दे पर उत्तर प्रदेष की मुख्यमंत्री मायावती से हाथ मिला लिया है। अब दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के स्वर केन्द्र सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के लिए की जा रही कोशिशों के खिलाफ उठने लगे हैं। चौहान ने शुक्रवार को केन्द्र सरकार की ओर से चल रही कोशिशों को संघीय ढांचे के खिलाफ बताया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने पत्रकारों से कहा कि केन्द्र सरकार मध्य प्रदेष और उत्तर प्रदेष की सरकारों तथा जनता से बात किए बिना बुन्देलखण्ड के लिए प्राधिकरण बनाने जा रही है। चौहान ने इस पहल को बचकाना हरकत भी करार दिया है।
चौहान ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती से भी चर्चा की है। चौहान ने कहा कि दोनों प्रदेश सरकारों ने बुन्देलखण्ड के लिए अलग-अलग प्राधिकरण बनाए हैं। इसके वाबजूद केन्द्र द्वारा नए प्राधिकरण का गठन किया जा रहा है जो संघीय ढांचे के खिलाफ है। चौहान ने प्राधिकरण गठन की कोशिशों के खिलाफ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खत लिखा है इस खत में चौहान ने अपनी नाराजगी जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications