बूटा सिंह से भी होगी पूछताछ
एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, "हम बूटा सिंह और उन सब लोगों से पूछताछ करेंगे जिनके नाम शिकायत में दर्ज हैं।"
अधिकारी ने यह बताने से इंकार कर दिया कि बूटा से कब और कहां पूछताछ की जाएगी। उल्लेखनीय है कि बूटा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के प्रमुख हैं।
बूटा ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है। उनके पुत्र सरबजोत को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया था। उसे मुंबई की एक अदालत ने पांच अगस्त तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है।
सरबजोत को नासिक के एक ठेकेदार से उसके खिलाफ चल रहा एक मामला वापस लेने की एवज में एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications