मास्को में पुतिन विरोधी प्र्दशन के दौरान 47 गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों में विपक्षी नेता एडुआर्ड लिमोनोव भी शामिल हैं।
मास्को के मानवाधिकार कार्यकर्ता लेव पोनोमारेव ने सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को पूरी तरह असंगत बताया है।
पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार विरोध प्रदर्शन में लगभग 200 प्रदर्शनकारी और 50 पत्रकार शामिल थे। गिरफ्तार लोगों को सार्वजनिक भीड़ से संबंधित कानूनों के उल्लंघन के आरोपों का सामना करना पड़ सकता है और इसके लिए उन्हें 2,000 रुबल (63 डालर) तक का जुर्माना अदा करना पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications