फायरफॉक्स का दावा, एक अरब लोगों ने किया डाउनलोड
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फायरफॉक्स एक अन्य प्रमुख कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। इन दिनों फायरफॉक्स माइक्रोसॉफ्ट के इंटरेनट ब्राउजर एक्सप्लोरर को चुनौती दे रहा है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार फायरफॉक्स गत 17 महीने में इंटरनेट उपभोक्ताओं को अपनी ओर खींचने में कामयाब हो रही है। गत वर्ष फाउंडेशन ने 24 घंटों में सबसे अधिक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने का रिकार्ड बनाया था। उस वक्त 24 घंटे में फायरफॉक्स के तीसरे संस्करण को 80 लाख बार डाउनलोड किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications