गहलोत ने द्विवेदी के निधन पर शोक जताया
गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्व. द्विवेदी द्वारा अतिरिक्त सॉलिस्टिर जनरल, उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और विधि विशेषज्ञ के रूप में अनेक संसदीय समितियों में दी गई सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। उन्होंने कहा कि स्व. द्विवेदी की योग्यताओं का सम्मान करते हुए उन्हें हाल में गुजरात का राज्यपाल मनोनीत किया गया था, इसी बीच उनका असामयिक निधन बेहद दु:खद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications