निरुपमा राव ने विदेश सचिव का पदभार संभाला
निरुपमा ने शिवशंकर मेनन का स्थान लिया है। उनसे पहले 2001 में चोकिला अय्यर पहली महिला बनी थीं जिन्होंने विदेश सचिव पदभार संभाला था।
वह भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1973 बैच की टॉपर रहीं थी। वर्ष 2001 में उन्होंने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में भी काम किया। इसके बाद उन्हें श्रीलंका और चीन में भारत का राजदूत बनाया गया।
अपने 36 वर्ष के करियर में राव ने कई अहम पदों पर काम किया। विदेश सचिव के रूप में उनका कार्यकाल दिसंबर, 2010 में खत्म होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications