फिलीपींस में लोकतंत्र की नायिका कोराजोन एक्वि नो नहीं रहीं
मनीला, 1 अगस्त (आईएएनएस)। फिलीपींस में लोकतंत्र की नायिका और पूर्व राष्ट्रपति कोराजोन एक्वि नो का शनिवार को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थीं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कोराजोन को जून के आखिर में मनीला स्थित मकाती चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया था। उन्हें फिलीस्तीनी जनता 'कोरी' नाम से पुकारती थी।
सीनेटर बेनिंगनो ने कहा, "हमारी मां शनिवार तड़के 3.18 बजे इस दुनिया से विदा हो गईं।"
राष्ट्रपति ग्लोरिया मैकापगल एरोयो ने कोराजोन की मौत पर गहरे शोक का इजहार किया है। एरोयो फिलहाल अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications