स्पेन के कैनरी द्वीपसमूह में आग से 4,000 लोग बेघर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि तेज हवा के कारण बढ़ती जा रही आग को बुझाने के लिए पड़ोसी टेनेरिफे से सेना के जवानों को बुलाया गया है। आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।
स्पेन के सरकारी रेडियो के अनुसार आग से कुछ ही घंटों में 1,000 हेक्टेयर जंगल तबाह हो गया। लोगों को अपने घरों को छोड़कर एक खेल परिसर में शरण लेने को बाध्य होना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications