कोस्टारिका के पूर्व राष्ट्रपति के लिए 24 वर्ष की कैद की मांग

सैन जोसे, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कोस्टारिका के लोक अभियोजक ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व राष्ट्रपति राफेल एंजेल काल्डेरॉन को 24 वर्ष की जेल की सजा देने की मांग की है।

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार यह मामला वर्ष 2002 में फिनलैंड की एक कंपनी से चिकित्सा उपकरण खरीदने के लिए देश की सीसीएसएस स्वास्थ्य सेवा एजेंसी को फिनलैंड सरकार से मिले 3.93 करोड़ डॉलर के कर्ज से कथित रूप से 80 लाख लाख डॉलर कमीशन लेने से जुड़ा है। कोस्टारिका की कांग्रेस ने कर्ज को वर्ष 2001 में मंजूरी दी थी।

काल्डेरॉन के साथ सात अन्य लोग भी इस मामले में फंसे हुए हैं।

वर्ष 1990 से 1994 तक राष्ट्रपति रहे और पद पर वापसी के लिए प्रचार अभियान चला रहे काल्डेरॉन ने शुक्रवार को कहा कि नवंबर में आरंभ हुआ मुकदमा राजनीति से प्रेरित है।

काल्डेरॉन देश के पहले राष्ट्रपति हैं, जिन पर मुकदमा चलाया जा रहा है।

लोक अभियोजक ने कहा कि राष्ट्रपति ने 520,000 डॉलर की घूस ली है और उस रकम को पनामा बैंक के खाते में जमा कराया।

काल्डेरॉन ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक सलाह के लिए धन अर्जित किया और इसलिए वह वैध है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+