कराची में इमारत ढहने से 11 मरे (लीड-1)
'जियो टीवी' ने खबर दी है कि मीठादार क्षेत्र में शुक्रवार रात यह इमारत ढह गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय इमारत में 30 लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कई लोग मलबे में दबे हैं। ढांचे को असुरक्षित करार दिए जाने के बाद आसपास की इमारतें खाली करवा ली गई हैं।
दुर्घटना स्थल पर सड़क संकरी होने की वजह से राहत कार्य चलाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि मलबा हटाने में कई घंटे लग सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications