ब्रिटेन निर्वासित हो सकते हैं मुशर्रफ
लंदन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ जिन्हें दो वर्ष पहले गैरकानूनी रूप से आपातकाल लागू करने का दोषी ठहराया गया है, ब्रिटेन निर्वासित किए जा सकते हैं क्योंकि उनकी उपस्थिति में देश में अस्थिरता पैदा होने का खतरा है।
वर्ष 2008 में सत्ता से बेदखल होने वाले मुशर्रफ इन दिनों ब्रिटेन में हैं और उनके एक आलीशान पोत में होने की सूचना है। खबर है कि उन्होंने लंदन में एक महंगा फ्लैट भी खरीदा है।
समाचार पत्र 'गार्जियन' ने कहा है कि पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष जनरल अशफाक कयानी के आग्रह पर ब्रिटेन आए मुशर्रफ के अपना प्रवास अवधि बढ़ाने के असार है।
पूर्व राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 2007 में लगाए आपातकाल को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अवैध घोषित कर दिए जाने के बावजूद मुशर्रफ पर राजद्रोह का मुकदमा चलने की संभावना नहीं है।
सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ पर राजद्रोह का मुकदमा चलाने की एक वकील की याचिका को खारिज भी कर दिया है।
पाकिस्तान के एक अवकाश प्राप्त जनरल और मुशर्रफ के नजदीकी तलत मसूद ने अखबार को बताया कि निकट भविष्य में मुशर्रफ के पाकिस्तान लौटने की संभावना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications