हाफिज सईद के खिलाफ पर्याप्त सबूत दिए गए : चिदंबरम (लीड-1)

चिदंबरम ने जुलाई महीने के दौरान अपने मंत्रालय की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "सईद के खिलाफ पाकिस्तान को पर्याप्त सबूत दिए गए हैं।"

चिदंबरम ने कहा, "तीन बार में उपलब्ध कराए गए सबूत हमारी समझ से मुंबई मामले में हाफिज सईद की भूमिका की जांच के लिए पर्याप्त हैं। पाकिस्तान में की जाने वाली जांच से भी पर्याप्त सबूत सामने आएंगे।"

चिदंबरम ने यह भी कहा कि उनके मंत्रालय ने मुंबई हमले पर पाकिस्तान को सौंपे गए सबूतों के तीसरे दस्तावेज पर इस्लामाबाद की ओर से मांगी गई जानकारियों के बारे में अपनी ताजी प्रतिक्रिया तैयार कर ली है।

गृह मंत्री ने कहा, "शुक्रवार को हमने अपनी प्रतिक्रिया को अंतिम रूप दे दिया। संलग्नकों के साथ सात पृष्ठों वाली यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान को हस्तांतरित करने के लिए विदेश मंत्रालय को सौंप दी गई है। मुझे लगता है कि इसे पाकिस्तान को जल्द ही सौंप दिया जाएगा।"

मुंबई हमले के संदर्भ में जमात-उद-दावा को संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकियों की सूची में डाले जाने के बाद सईद को दिसंबर महीने में नजरबंद कर दिया गया था। लेकिन लाहौर उच्च न्यायालय ने सबूत के अभाव में जून महीने में उसे रिहा कर दिया था।

इसके बाद 28 जुलाई को पाकिस्तान ने कहा था कि जब तक सईद के खिलाफ मुंबई हमले के मामले में पर्याप्त सबूत नहीं उपलब्ध हो जाते, तब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने एक निजी टीवी समाचार चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा था, "जब तक पर्याप्त सबूत नहीं मुहैया कराए जाते, तब तक हम सईद को गिरफ्तार नहीं कर सकते।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+