बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण का विरोध बेमतलब : जैन
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बिल्ट गांव में समस्याओं को जानने पहुंचे जैन ने पत्रकारों से कहा कि केन्द्र सरकार ने आमआदमी को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना को कानून बना दिया है। इन योजनाओं की क्या स्थिति है, यही जानने के लिये वह बिल्ट गांव में आए हैं। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड से लाखों लोग काम की तलाश में पलायन करते है। इस स्थिति रोकने के लिए केन्द्र सरकार प्रयासरत है।
कांग्रेस की ओर से बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण बनाने की शुरू हुई पहल का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने खुलकर विरोध किया है। दोनों ने इसे राज्य सरकारों के अधिकार में हस्तक्षेप बताया है। इस मसले पर जैन ने कहा, " मैं यह नहीं जान पाया हूं कि दोनों मुख्यमंत्री आखिर क्यों विरोध कर रहे है। कांग्रेस हमेशा विकास की हिमायती रही है और उसने आम आदमी की जरूरतों को पूरा करने की हर संभव कोशिश की है। अब इसी क्रम में बुन्देलखण्ड के विकास के लिये पहल हो रही है। केन्द्र सरकार ने पूर्ववर्ती वषरे में दोनो राज्यों को पर्याप्त धनराशि दी है। उसके बावजूद केन्द्र पर इन दोनों सरकारों द्वारा आरोप लगाना बेमानी है। "
जैन ने आगे कहा कि बुन्देलखण्ड के नाम पर कांग्रेस कोई राजनीति नहीं कर रही है बल्कि यहां की समस्याओं को लेकर वह गंभीर है। राहुल गांधी ने यहां की समस्याओं के निदान के लिए पहल की है। बुन्देलखण्ड में समस्याओं के जख्म गहरे है। उन्हें महसूस किया जाना चाहिए। इसे राहुल गांधी ने महसूस किया और अब उन्होंने इस इलाके को समस्याओं से मुक्ति दिलाने की पहल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications