प्रधानमंत्री आवास पर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक हुई

राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए उन्होंने तटीय सुरक्षा और उत्तर-पूर्व में घुसपैठ रोकने पर बल दिया।

सरकार देश की 7,500 किलोमीटर लंबी तटीय सीमा की सुरक्षा के मद्देनजर नौसेना, तटरक्षक बल और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दे रही है। देश की 7,500 किलोमीटर लंबी तटीय सीमा पर 12 बड़े बंदरगाह और 180 छोटे बंदरगाह स्थित हैं।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि करीब दो घंटे चली इस बैठक में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू एवं कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर भी चर्चा की गई।

अधिकारी ने बताया, "वर्तमान सुरक्षा उपाय की समीक्षा और सुरक्षा के मामले में नई चुनौतियों की सरकार की पहचान के प्रयासों के संबंध में यह बैठक बुलाई गई थी।"

बैठक में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी, गृह मंत्री पी. चिदंबरम, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के. नारायणन, नई विदेश सचिव निरुपमा राव और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+