स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए गोवा सरकार ने कोष जारी किया
कामत ने एक कार्यक्रम स्थल के बाहर संवाददाताओं से कहा, "स्वाइन फ्लू का मुकाबला करने के लिए धन की समस्या नहीं है और इसके लिए कोष जारी कर दिया गया है।"
मुख्यमंत्री का यह बयान तब आया जब स्वाइन फ्लू मामले के राज्य नोडल अधिकारी राजेंद्र तांबा ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि फ्लू के मामले में कोई भी कार्यक्रम चलाने के लिए उनके पास कोष नहीं है।
गोवा के मुख्य सचिव संजीव श्रीवास्तव ने इस मुद्दे पर आईएएनएस से कहा कि कोष की कोई कमी नहीं है। यह स्वास्थ्य विभाग में समन्वय की कमी का मामला है, जिसे जल्द दूर कर लिया जाएगा।
गोवा में अब तक स्वाइन फ्लू के छह मरीज सामने आ चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications