दिल्ली में दिनदहाड़े 12.40 लाख रुपयों की लूट
पुलिस के अनुसार दक्षिणी दिल्ली में स्थित बत्रा अस्पताल के एक कर्मचारी एम.एल.राउत एक सुरक्षा कर्मी के साथ इलाके में स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह घटना दोपहर के आसपास घटी। लुटेरों ने रुपयों से भरा बैग झपटने की कोशिश की तो राउत ने विरोध किया। इस पर लुटेरों ने हवा में गोली चलाई और रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए।"
गोलीबारी में कोई भी घायल नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications