भावे ने हवाई अड्डा विनियामक प्रमुख का कार्यभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी भावे महाराष्ट्र सरकार में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के मुख्य कार्यकारी तथा लघु उद्योग विकास निगम के प्रबंध निदेशक सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।

उन्होंने प्रशासनिक सुधार, पेंशन और जन शिकायत विभाग के साथ-साथ विशेष सचिव (दूरसंचार) और सचिव (दूरसंचार आयोग) में भी योगदान दिया।

भावे की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब निजी एयरलाइन ऑपरेटरों ने सरकार द्वारा प्रोत्साहन पैकेज घोषित नहीं करने पर 18 अगस्त से हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।

भावे की नियुक्ति की घोषणा से संबंधित आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एईआरए के सामने इस समय प्रमुख चुनौती यही है कि हवाई अड्डे के शुल्कों में ऐसा सुधार किया जाए ताकि एयरलाइंस और यात्रियों पर अनावश्यक बोझ न पड़े और हवाई अड्डा ऑपरेटरों के लिए भी लाभकारी हों।

यह विनियामक अगले कुछ महीनों में काम करने लगेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+