कोराजोन एक्वि नो का निधन, फिलीपींस में 10 दिन का शोक (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कोराजोन को जून के आखिर में मनीला स्थित मकाती चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया था। उन्हें फिलिपींस की जनता 'कोरी' नाम से पुकारती थी।

राष्ट्रपति ग्लोरिया मैकापगल एरोयो ने कोराजोन की मौत पर गहरे शोक का इजहार किया है। एरोयो फिलहाल अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं। वाशिंगटन से जारी एक बयान में उन्होंने फिलीपींस में 10 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

एक्वि नो की मौत के बाद फिलीपींस में राष्ट्रध्वज आधे झुका दिए गए। लोगों ने उनके आवास के बाहर पुष्प रखे और सेना ने दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति को बंदूकों की सलामी दी।

पूर्व तानाशाह फर्डिनेंड मार्कोस के 20 वर्षो लंबे शासन को समाप्त करने के लिए फरवरी 1986 में चार दिन चले जन आंदोलन का नेतृत्व करने के कारण फिलीपींस में उन्हें लोकतंत्र की नायिका माना जाता है।

स्ट्रीट लैंपों, द्वारों, कारों और इमारतों पर पीले रंग के फीते लगाए हैं,जो तानाशाह मार्कोस के खिलाफ उनके संघर्ष का प्रतीक थे।

वर्ष 1986 में फिलीपींस की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं एक्वि नों 1992 तक पद पर बनी रहीं। उन्होंने देश का नया संविधान तैयार करवाया जिसमें राष्ट्रपति के लिए केवल छह वर्ष के एक कार्यकाल की सीमा निर्धारित की गई। उन्होंने अपने तख्तापलट के सात प्रयासों को विफल किया।

उनका जन्म 25 जून 1933 को फिलीपींस के उत्तरी तारलेक प्रांत में हुआ था। एक्वि नो का विवाह पूर्व विपक्षी नेता सीनेटर बेनीगनो 'निनॉय' एक्वि नो के साथ हुआ। मार्कोस का विरोध करने के कारण वर्ष 1983 में उनकी हत्या कर दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+