नक्सलियों ने कोयला खदान पर हमला किया, 2 ट्रक फूंके
रांची, 1 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में नक्सलियों ने शनिवार को दो ट्रक फूंक डाले और सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) की एक खदान पर हमला कर दिया।
नक्सलियों ने लातेहार जिले के टोरी रेलवे स्टेशन के समीप सीसीएल की एक खदान पर हमला कर दिया।
जमशेदपुर के पतमाडा क्षेत्र में विद्रोहियों ने दो ट्रक फूंक डाले और बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा को नुकसान पहुंचाया।
नक्सलियों ने जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार से 48 घंटे की हड़ताल का आह्वान कर रखा है।
हड़ताल का राज्य में मिला-जुला असर रहा। लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं और ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। शहरी इलाकों में बंद का कोई असर नहीं देखा गया।
हालांकि राज्य में कोयले को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने और खनन गतिविधियों पर असर पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications