हाफिज सईद के खिलाफ पाकिस्तान को पर्याप्त सबूत दिए गए हैं : चिदंबरम
चिदंबरम ने जुलाई महीने के दौरान अपने मंत्रालय की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "सईद के खिलाफ पर्याप्त सबूत दिए गए हैं।"
चिदंबरम ने कहा, "तीन बार में उपलब्ध कराए गए सबूत, हमारी समझ से मुंबई मामले में हाफिज सईद की भूमिका की जांच के लिए पर्याप्त हैं। पाकिस्तान में की जाने वाली जांच से भी पर्याप्त सबूत सामने आएंगे।"
मुंबई हमले के संदर्भ में जमात-उद-दावा को संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकियों की सूची में डाले जाने के बाद सईद को दिसंबर महीने में नजरबंद कर दिया गया था। लेकिन लाहौर उच्च न्यायालय ने सबूत के अभाव में जून महीने में उसे रिहा कर दिया था।
इसके बाद 28 जुलाई को पाकिस्तान ने कहा कि जब तक सईद के खिलाफ मुंबई हमले के मामले में पर्याप्त सबूत नहीं उपलब्ध हो जाते, तब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications