वेनेजुएला में 34 रेडियो स्टेशनों का प्रसारण बंद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सार्वजनिक निर्माण मंत्री डियोसडेडो काबेलो ने शुक्रवार को बताया कि इन सभी रेडियो स्टेशनों से प्रसारण रोकने को कहा गया है। काबेलो दूरसंचार प्राधिकरण एजेंसी के भी प्रमुख हैं।
यह आदेश राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज और देश के इलेक्ट्रानिक मीडिया में बढ़ते टकराव का संकेत है। काबेलो ने बताया कि कुछ 240 रेडियो स्टेशन जांच के दायरे में हैं। उन्होंने कहा कि इन रेडियो स्टेशनों के प्रसारण अधिकार इसलिए वापस लिए गए हैं क्योंकि उनके ऑपरेटरों का या तो निधन हो चुका है या फिर वे अपने लाईसेंसों का नवीकरण कराने में विफल रहे हैं या उनके पंजीकरण का समय बीत चुका है।
इन रेडियो स्टेशनों का प्रसारण बंद होने से महज एक ही दिन पहले वेनेजुएला के वरिष्ठ अभियोजक ने कहा था कि देश के मीडिया कानूनोंोके अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का विनियमन करने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications