नाटो प्रमुख ने तालिबान से वार्ता का समर्थन किया
कोपेनहेगेन,1 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नए प्रमुख ने अफगानिस्तान में तालिबानियों के साथ सौदेबाजी का पक्ष लिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार डेनमार्क के समाचार पत्र 'पॉलिटिकेन' में प्रकाशित एक साक्षात्कार में एंडर्स फाग रासमुसेन ने कहा कि तालिबान में कुछ ऐसे समूह हैं,जिनसे वार्ता की जा सकती है और अफगानिस्तान में सुलह कायम हो सकती है।
बहरहाल उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तालिबान में एक ऐसा भी गुट है जो सिर्फ सैनिक ताकत की भाषा समझता है और उनके साथ समझौते की कोई संभावना नहीं है।
डेनमार्क के पूर्व प्रधानमंत्री ने अन्य के साथ ही तालिबान के साथ सीधे वार्ता के ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड के आह्वान का समर्थन किया।
रासमुसेन ने नीदरलैंड के जाप डी हूप शेफर के स्थान पर शनिवार को नाटो महासचिव का पद औपचारिक रूप से ग्रहण किया। ब्रसेल्स में सोमवार को उनके कार्यकाल का पहला दिन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications