एमआई5 में आतंकवादियों की घुसपैठ की जांच हो : ब्रिटिश सांसद

लंदन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन के एक सांसद ने इस मामले की जांच कराने की मांग की है कि क्या ब्रिटिश खुफिया सर्विस आर्गेनाइजेशन एमआई5 में अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अल कायदा से सहानुभूति रखने वालों की भर्ती कर लिए गए थे या नहीं?

समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' ने शनिवार को खबर दी कि आतंकवाद निरोधक उप समिति के अध्यक्ष पीटर मर्सर ने एमआई5 से छह मुस्लिमी रंगरूटों को निकाले जाने के बाद यह अनुरोध किया है। इनमें से दो ने कथित तौर पर पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन अल-कायदा के प्रशिक्षण शिविरों में ट्रेनिंग ली थी।

विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य मर्सर ने कहा कि जुलाई 2005 को ब्रिटेन के परिवहन नेटवर्क पर हुए हमले के बाद सरकार को अपने खुफिया नेटवर्क में तेजी से विस्तार करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि उसी जल्दबाजी का फायदा दुश्मनों ने उठाया।

मर्सर ने कहा कि उन्हें आशंका है कि अल कायदा के कुछ और समर्थक भी ब्रिटिश खुफिया सेवाओं में हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कथित तौर पर प्रशिक्षण शिविरों में ट्रेनिंग ले चुके दो रंगरूटों के बारे में हफ्तों बाद पता चल सका।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+