एटीएम ही ले उड़े लुटेरे
यह घटना शुक्रवार रात शिमला पहाड़ी क्रॉसिंग की है। एटीएम में 500,000 रुपये थे। एटीएम के सुरक्षा गार्ड संदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि दो लुटेरे एटीएम के पास आए और उनके पीछे कुछ और लोग भी थे। उन्होंने उसकी पिटाई की और एटीएम एक कार में रखकर भागने लगे।
एक पुलिस कांस्टेबल और होमगार्ड के जवान ने उनका पीछा किया तो वे कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को उनकी मारुति जेन कार से एक गैस कटर और सिलेंडर मिला। वहां से एक मोबाइल फोन और बटुआ भी बरामद किया गया। जिला पुलिस प्रमुख प्रमोद बान ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications