माधव कुमार नेपाल का भारत दौरा 18 अगस्त को
भारत के सीमावर्ती शहर सीतामढ़ी में अपना बचपन गुजारने वाले नेपाल यहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित अन्य मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे।
नेपाल के विदेशी मामलों के सलाहकार राजन भट्टराई का कहना है कि उनके दौरे का कार्यक्रम और कार्यसूची अभी तय होनी बाकी है।
भट्टराई ने कहा कि द्विपक्षीय हितों से जुड़े कई ऐसे मामले हैं, जो दौरे के दौरान उठेंगे।
दोनों देशों के बीच करीब 1800 किलोमीटर लंबी खुली सीमा और जल बंटवारे के मुद्दों पर चर्चा होने की आशा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications