समस्तीपुर में एफसीआई कर्मचारी का शव बरामद

पटना,1 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के एक कर्मचारी का शव शनिवार को उसके आवास से बरामद किया।

समस्तीपुर के पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को एफसीआई के भरत प्रसाद नाम के एक कर्मचारी का शव उसी के आवास से बरामद किया। उन्होंने बताया कि शव के सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार के निशान हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला नजर आ रहा है। भरत प्रसाद यहां किराए के मकान में अकेला रहता था। उसका पूरा परिवार पटना में रहता है।

रंजन के मुताबिक इस घटना की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+