बेहतर नतीजों की बदौलत सेंसेक्स 13 महीने के उच्च स्तर पर (साप्ताहिक समीक्षा)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में सप्ताह के दौरान 291.35 यानी 1.89 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह शुक्रवार को 15670.31 पर बंद हुआ। 17 जून 2008 के बाद से सेंसेक्स का यह उच्चतम स्तर है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाले निफ्टी सूचकांक में इस दौरान 1.5 फीसदी की बढ़ातरी हुई और यह 4,636.45 अंक पर बंद हुआ।
पिछले सप्ताह की तुलना में शुक्रवार को बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 3.52 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक में 2.57 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बाजार नियामक संस्था प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सप्ताह के दौरान विदेशी निवेशकों ने 73.57 करोड़ डॉलर की खरीददारी की।
बाजार पर नजर रखने वाली कंपनी एसएमसी कैपिटल्स के जगन्नाथम थुनुगुंट्ला ने कहा, "कारपोरेट जगत से आए सकारात्मक नतीजों से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था संकट से उबर रही है। इससे बाजार में तेजी जारी रहेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications