कांग्रेस नेता देवेंद्र नाथ द्विवेदी का निधन

सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व वकील द्विवेदी को गत 18 जुलाई को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। लेकिन कार्यभार संभालने से पहले ही उन्हें लीवर में तकलीफ हो जाने पर यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वह भारत के अतिरिक्त महान्यायवादी भी रहे। चार दशक से ज्यादा अर्से तक द्विवेदी कांग्रेस में विभिन्न पदों पर आसीन रहे। वह 1974 से 1980 तक राज्यसभा सदस्य रहे। पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंहाराव के कार्यकाल में वह पार्टी महासचिव भी रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications