विमान कंपनियों से हड़ताल न करने का सरकार का आग्रह
पटेल ने एक बयान में कहा, "उड्डयन क्षेत्र जिन समस्याओं का सामना कर रहा है सरकार उन्हें समझती है। बहरहाल सरकार ऐसे किसी कदम का समर्थन नहीं करती है, जिससे देश में यात्रियों को असुविधा पैदा हो।"
उन्होंने कहा, "विमान कंपनियों को हमारी सलाह सरकार के साथ वार्ता में शामिल होने की है।"
पटेल ने कहा कि यदि निजी कंपनियों ने अपनी धमकी वापस नहीं ली तो नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications