कराची में इमारत ढहने से 6 की मौत
इस्लामाबाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में पांच मंजिला इमारत ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित छह व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को मीडिया की खबरों में दी गई।
'जियो टीवी' ने खबर दी है कि मीठादार क्षेत्र में शुक्रवार रात यह इमारत ढही।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय इमारत में 30 लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कई लोग मलबे में दबे हैं। ढांचे को असुरक्षित करार दिए जाने के बाद आसपास की इमारते खाली करवा ली गईं।
अधिकारियों ने कहा कि मलबा हटाने में कई घंटे लग सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications