बेटे के मामले में कोर्ट जाएंगे बूटा सिंह

Buta Singh
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह ने शनिवार को स्पष्ट किया कि वह राष्ट्रीय अनुसूचित जाति / जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देंगे और अपने पुत्र सरबजोत उर्फ स्वीटी सिंह के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

अपने आवास पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बूटा सिंह ने जोर दिया कि आरोप उनके और उनके परिवार के खिलाफ एक षडयंत्र हैं। उन्होंने कहा कि मामले से संबंधित तथ्यों को बताने के लिए वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगे।

बेटे में दबाव में स्‍वीकार किया

बूटा सिंह ने संवाददाताओं से कहा,"मैं एक संवैधानिक मंच का अध्यक्ष हूं। मैं क्यों इस्तीफा दूंगा..मुझे नहीं पता उनके (मामले के दूसरे आरोपियों) और मेरे बेटे के बीच क्या हुआ। मेरे बेटे ने दबाव में यह स्वीकार किया होगा।"

उल्लेखनीय है कि बूटा सिंह के पुत्र स्वीटी सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और मुंबई की एक अदालत ने उसे पांच अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। उसे नासिक के एक ठेकेदार रामराज पाटिल से कथित रूप से एक करोड़ की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया था।

बाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दावा किया कि स्वीटी ने स्वीकार किया कि उसके पिता बूटा सिंह पाटिल से घूस लेने बारे में जानते थे। बूटा सिंह ने कहा, "मैं हटूंगा नहीं। आयोग न्यायालय में यह शिकायत करेगा कि उसकी कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप किया जा रहा है। सीबीआई आयोग की नहीं, एक आरोपी की शिकायत पर कार्य कर रही है।"

सरबजोत पर आर्म्‍स एक्‍ट

इससे पहले सीबीआई ने दक्षिणी दिल्ली स्थित स्वीटी सिंह के आवास की तलाशी ली और तीन गैर लाइसेंसी पिस्तौलें और 38 कारतूस बरामद किए। निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में स्वीटी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया। सीबीआई के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गुप्त रखने के आग्रह के साथ बताया कि शनिवार सुबह सीबीआई के एक दल ने स्वीटी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीन गैर लाइसेंसी पिस्तौलें और कारतूस बरामद हुए।

बूटा सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके लाइसेंस हैं और केवल स्वीटी ही जानता है कि वे कहां रखे हैं। इससे पहले मुंबई में सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि स्वीटी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में बूटा सिंह से भी पूछताछ की जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+