धारदार रिपोर्टिग समय की आवश्यकता : मीरा कुमार
शुक्रवार को उत्कृष्ट प्रिंट पत्रकारिता के लिए के.सी.के. अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में कुमार ने कहा,"आज के संघर्षग्रस्त विश्व में मुद्दों पर धारदार रिपोर्टिग समय की आवश्यकता है।"
पुरस्कार विजेता हरिंदर बवेजा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सत्यता और निष्पक्षता के लिए प्रयासरत होने के साथ ही पत्रकारों को अंधराष्ट्रीयता से ऊपर उठने की आवश्यकता है।
अपने संस्थापक कर्पूर चंद्र 'कुलीश' की याद में राजस्थान पत्रिका द्वारा पिछले वर्ष स्थापित यह पुरस्कार एक दैनिक समाचार पत्र को सामाजिक मूल्यों को ऊपर उठाने और पत्रकारिता व्यवसाय की गंभीर समझ के लिए दिया जाता है।
पुरस्कार के लिए प्राप्त 173 प्रविष्टियों में से हिंदुस्तान टाइम्स में पिछले वर्ष दिसम्बर में प्रकाशित 'वेलकम टू हेडक्वोर्टर्स ऑफ लश्कर-ए-तैयबा' को चुना गया।
पुरस्कार समारोह में उपस्थित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने महत्वपूर्ण अवसरों पर निष्पक्ष पत्रकारिता से मानवता में विश्वास बहाल करने के लिए मीडिया की प्रशंसा की।
वैश्विक पत्रकारिता के चलन के बारे में बात करते हुए राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने पत्रकारों को प्रसिद्धि हासिल करने के अल्पकालिक प्रलोभनों के खिलाफ चेतावनी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications