जुलाई में मारुति की बिक्री 33 फीसदी बढ़ी
कंपनी ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान 304,803 वाहनों की बिक्री की जो पिछले साल की समान अवधि से 21.4 फीसदी अधिक है। इसमें 39,860 कारों का निर्यात किया गया, जो पिछले साल की समान अवधि में किए गए निर्यात से 119.9 प्रतिशत अधिक है।
30 जून को समाप्त तिमाही में मारुति के शुद्ध मुनाफे में 25.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 583.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि शुद्ध बिक्री 34 फीसदी बढ़कर 6,340 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी की कंपैक्ट कारों जिसमें अल्टो, वैगन-आर, जेन, स्वीफ्ट, रिट्ज और ए-स्टार की बिक्री में 38.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने जुलाई में इस सेग्मेंट की 48,115 कारें बेची जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 34,795 कारें बेची गईं थी।
मारुति 800 की बिक्री 43.5 फीसदी गिरकर 2,796 हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications