आतंकवादियों की गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी शहीद (लीड-1)
शहर के लाल चौक से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित रीगल चौक के एक भीड़-भाड़ वाले बाजार में आतंकवादियों ने अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाया। गोलीबारी की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग बाजार से भागने लगे।
इसके तुरंत बाद आतंकवादियों ने शहर के बाटमालू क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी की गोलीमारकर हत्या कर दी।
अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications