यूपी: ग्रामीणों ने चोर की उंगलियां काटी

Uttar Pradesh crime
सीतापुर। उत्‍तर प्रदेश की कानून व्‍यवस्‍था लगातार चरमराती जा रही है। हालत अब यह हो गए हैं कि अपराध होने पर जनता अब अपना फैसला खुद करने लगी है। जनता ने ही अपनी अदालत में गुरुवार को एक संदिग्‍ध चोर को सजा देते हुए उसकी उंगलियां काट डालीं।

यह घटना सीतापुर जिले की है जहां एक मंदिर में चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए एक चोर की ग्रामीणों ने हसिए से उंगलियां काट डाली।

संदिग्‍ध चोर का दोस्‍त फरार

रामपुर के थाना-प्रभारी कुलदीप सिंह ने गुरुवार को बताया कि भूपेंद्र सिंह (45) को आज गांव के लोगों ने कनार्खी मंदिर से रंगे हाथों चढ़ावे के रुपये चुराते हुए पकड़ लिया। भूपेंद्र के इस कृत्य से गुस्साए ग्रामीणों ने हसिए से उसके दोनों हाथ की उंगलियां काट दीं।

भूपेंद्र का एक दोस्त जो मंदिर से कुछ दूरी पर उसका इंतजार कर रहा था, घटना की जानकारी होने पर वहां से जल्द फरार हो गया। घायल कुलदीप का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने भी भूपेंद्र की उंगलियां काटी है उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+