दीवार नहीं पुल बनाएं भारत, पाक: गिलानी

Yousuf Raza Gilani
इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और पाक दोनों के नेताओं को दोनों देशों के बीच दीवार नहीं बल्कि पुल बनाने की मशक्‍कत करनी चाहिए। भारत-पाक वार्ता को सकारात्‍मक करार देते हुए उन्‍होंने कहा कि इसमें दोनों देशों के राजनेताओं के सहयोग की जरूरत है।

स्‍टॉक एक्‍सचेंज के उद्घाटन के मौके पर गिलानी ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अबतक के प्रयास काफी अच्‍छे रहे हैं। देखा जाए तो अब दोनों देशों के बीच अच्‍छे संबंध स्‍थापित करने में द्विपक्षीय वार्ता ही कारगर साबित हो सकती है। इसके लिए दोनों देशों में सभी दलों का सहयोग जरूरी है।

मनमोहन की फिर तारीफ की

मनमोहन सिंह की एक बार फिर तारीफ करते हुए गिलानी ने कहा, "मनमोहन साहब ने संसद में निर्भीकता के साथ अपने विचार रखे। मैं उनकी सराहना करता हूं। इससे उनके अच्‍छे नेतृत्‍व का पता चलता है।" गिलानी ने यह बयान भारतीय संसद में पाकिस्‍तान के साथ हुई वार्ता का मुद्दा रखे जाने के ठीक दूसरे दिन दिया।

गौरतलब है कि गुरुवार को संसद में विपक्षी दलों ने भारत-पाक वार्ता को लेकर मनमोहन सिंह के रवैये का पुरजोर विरोध किया था। विपक्षी दलों ने भारत-पाक वार्ता को निष्‍फल करार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+