रिश्वत लेने पर बूटा सिंह के पुत्र ग्रिरफ्तार

सीबीआई के संयुक्त निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र) आरआर सिंह ने बताया, "घूसखोरी के एक मामले में स्वीटी सिंह को नई दिल्ली से मुंबई लाया गया। उससे एक करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के मामले और हवाला कारोबार में शामिल होने के बारे में पूछताछ की जा रही है।" सीबीआई सूत्रों के मुताबिक नासिक नगर निगम के एक ठेकेदार रामराज पाटिल की शिकायत पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ है।
तीन करोड़ रुपए की घूस मांगी थी
पाटिल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि स्वीटी सिंह ने उनके खिलाफ कुछ स्थानीय सफाई कर्मचारियों द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दायर मामले की वापसी के लिए तीन करोड़ रुपये की घूस मांगी। बाद में घूस की रकम घटाकर एक करोड़ रुपये कर दी गई।
कथित रूप से एक करोड़ रुपये लेते हुए स्वीटी सिंह को दिल्ली में सीबीआई ने पकड़ा और उसे शाम को मुंबई ले आई। नासिक के करीब 100 सफाई कर्मचारियों ने नासिक नगर निगम के ठेकेदार पाटिल पर वेतन नहीं देने और उनके नाम पर 10 करोड़ रुपये का कर्ज लेने का आरोप लगाया था। स्वीटी ने कथित रूप से पाटिल को तीन करोड़ रुपये के बदले मामले की वापसी का प्रस्ताव दिया। कुछ सौदेबाजी के बाद पाटिल इस पर सहमत हो गया और उसने सीबीआई को भी इस बारे में जानकारी दे दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications